Notice: SSOLink.in एक independent information website है — राजस्थान सरकार का official portal नहीं है। Official SSO services के लिए visit करें: sso.rajasthan.gov.in ↗

एसएसओ आईडी लॉगिन राजस्थान 2026

sso.rajasthan.gov.in पोर्टल पर नया रजिस्ट्रेशन करने, लॉगिन करने और पासवर्ड रीसेट करने की विस्तृत जानकारी हिंदी में।

राजस्थान एसएसओ आईडी क्या है?

SSO ID (Single Sign-On ID) राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई एक डिजिटल पहचान प्रणाली है। इसकी मदद से राजस्थान के नागरिक केवल एक यूजरनेम और पासवर्ड का उपयोग करके 100 से अधिक सरकारी विभागों और योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

एसएसओ पोर्टल संछिप्त विवरण

पोर्टल का नाम SSO Portal Rajasthan
आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in
किसने शुरू किया राजस्थान सरकार (DoIT&C)
कुल सेवाएं 100+ (ई-मित्र, छात्रवृत्ति, भर्ती, आदि)
रजिस्ट्रेशन शुल्क निःशुल्क (FREE)

एसएसओ आईडी लॉगिन करने की प्रक्रिया

पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉगिन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

1
आधिकारिक पोर्टल खोलें: सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउज़र में sso.rajasthan.gov.in खोलें।
2
यूज़रनेम और पासवर्ड दर्ज करें: लॉगिन सेक्शन में अपनी डिजिटल पहचान (SSO ID/Username) और पासवर्ड दर्ज करें।
3
कैप्चा कोड दर्ज करें: स्क्रीन पर दिखाए गए 6 अंकों वाले कैप्चा कोड (Captcha Verification code) को दिए गए बॉक्स में भरें।
4
लॉगिन बटन पर क्लिक करें: सभी विवरण भरने के बाद "Login" बटन पर क्लिक करें। आपका डैशबोर्ड खुल जाएगा।

SSO ID पासवर्ड भूल जाने पर क्या करें?

यदि आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं, तो उसे 2 तरीकों से प्राप्त किया जा सकता है:

विधि 1: ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से

पोर्टल के लॉगिन पेज पर दिए गए "Forgot Password" लिंक पर क्लिक करें। अपना एसएसओ आईडी दर्ज करें और ओटीपी के माध्यम से अपना नया पासवर्ड सेट करें।

विधि 2: मोबाइल SMS के माध्यम से

अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 7738299899 पर SMS भेजें। एसएमएस का प्रारूप इस प्रकार होना चाहिए:
RJ SSO PASSWORD

निष्कर्ष

एसएसओ पोर्टल राजस्थान राज्य की ई-सेवाओं का लाभ उठाने के लिए एक सुरक्षित और आसान माध्यम है। इस गाइड का उपयोग करके आप आसानी से लॉगिन और पासवर्ड रिकवर कर सकते हैं।

SSOLink.in एक स्वतंत्र सूचना एवं शैक्षणिक वेबसाइट है। हमारा राजस्थान सरकार, SSO Rajasthan या किसी सरकारी विभाग से कोई संबंध नहीं है। सभी लोगो, ट्रेडमार्क और सेवा नाम उनके संबंधित स्वामियों की संपत्ति हैं।

AI Search